कुमार गौरव, नई दिल्ली: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर राजनीतिक उठापटक और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में अब केंद्र में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी कूद पड़े हैं।
न्यूज 24 से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि नीतीश सरकार निकम्मी हो गई है और अपने गैरजिम्मेदाराना बयान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, नित्यानंद राय ने ये बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस टिप्पणी पर दिया है जिसमें बिहार के CM ने कहा था कि जो शराब पियेगा वह मरेगा ही।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने लगाया ये आरोप
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सीधा आरोप लगाया है कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन मुख्यमंत्री से जुड़े लोग ही शराब बेच रहे हैं। गंभीर आरोप लगाते हुए राय ने कहा कि बिहार की पुलिस भी शराब बेचने में लगी है। उन्होंने पूछा कि नीतीश सरकार और प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?
बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि जब बिहार में 40 से अधिक लोग शराब पीने से मर गए और बीजेपी ने बिहार विधानसभा में ये मुद्दा उठाया तो नीतीश कुमार ने बीजेपी पर ही आरोप लगा दिया जबकि आरोप लगाने के बजाए नीतीश सरकार को शराब के ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी।
और पढ़िए – World News: ब्रिटेन में भारतीय मूल की नर्स और उसके दो बच्चे मृत मिले; पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नित्यानंद राय बोले- बस जानते हैं कि कौन बेच रहा है शराब
नित्यानंद राय ने कहा कि सब जानते हैं कि शराब कौन बेच रहा है? उन्होंने राज्य सरकार पर शराबबंदी को लेकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार को शराबबंदी से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शराब बेचने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और साथ ही राज्य में जहरीली शराब बनने पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगानी चाहिए। नित्यानंद राय ने शराब से मौत को लेकर नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान को गैरजिम्मेदाराना और बिहार की जनता का अपमान करने वाला बयान बताया। उन्होंने कहा कि इस बयान के लिए नीतीश कुमार को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
23 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines