दिल्ली में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में पथराव, चाकूबाजी में शख्स की हत्या; जानें मामला

दिल्ली में बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ मामूली विवाद इतन बढ़ गया कि आपस में पथराव शुरू हो गया। मामला भारत नगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां चाकू लगने से एक शख्स की मौत भी हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Delhi Crime News

दिल्ली के बाहरी इलाके भारत नगर में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। बाहरी थाना इलाके में बच्चों के झगड़े में पड़ोसियों में मामूली विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसके बाद पड़ोसी ने पिता को कई जगह चाकू मारे, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे को भी कई जगह चाकू लगे हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे पक्ष के 2 लोगों की हालत घायल बताई जा रही है। पथराव के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मृतक की पहचान राधेश्याम के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी की पहचान जमाल के तौर पर हुई है। राधेश्याम की पत्नी कमला ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। उनके पति जैसे ही घर से बाहर निकले, आरोपियों ने चाकू से गोदना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटा बचाव करने गया तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। राधेश्याम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

पहले भी दोनों परिवारों में हो चुका विवाद

पुलिस के अनुसार दोपहर के समय बच्चों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर जाकर विवाद को शांत करवा दिया था। इसके बाद राधेश्याम का छोटा बेटा घर लौटा तो उसका जमाल की पत्नी मुन्नी से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि मुन्नी को उसने हेलमेट से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस दौरान चाकूबाजी में राधेश्याम घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन जीतेगा IPL 2025 में आज का मैच?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ