Batla house encounter: बटला हाउस मुठभेड़ मामले में दोषी आतंकी आरिज खान की फांसी की सजा पर कल यानी गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा। कल दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस अमित शर्मा की बेंच इस मामले में फैसला सुनाएगी। बटला हाउस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। इस मामले में मार्च 2021 में निचली अदालत ने आरिज खान को दोषी पाया था और फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद सजा की पुष्टि के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।
वहीं, आरिज खान ने निचलाी अदालत के फैसले को दिल्ली HC में चुनौती दी थी। इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कल यानी गुरुवार को कोर्ट इस मामले में सजा सुनावएगा। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा को 19 सितंबर 2008 को दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर में बटला हाउस में छिपे पांच आतंकियों को पकड़ने के दौरान तीन गोलियां लगी थीं। अइसके बाद इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी।
उन्हें सात बार राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया गया है। बटला हाउस एनकाउंटर भारत के चुनौतीपूर्ण एनकाउंटर में एक है जिस पर फिल्म भी बनाई गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पांच सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए थे। बम विस्फोट में 39 लोग मारे गए और 159 घायल हो गए थे। इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा ने विस्फोटों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों की तलाश में उस जगह पर छापा मारा था।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी पर बरसे सीएम केजरीवाल, बोले- पूरी पार्टी कुचलना चाहते हैं मोदी जी
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 hr agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
14 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
17 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
17 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
19 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines