Batla House encounter case: साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में आरोपी इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के एक सदस्य शहजाद अहमद उर्फ पप्पू (33) की शनिवार को दिल्ली के एम्स में मौत हो गई है। शहजाद अहमद को बाटला हाउस मामले में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या और अन्य अधिकारियों पर हमला करने में दोषी ठहराया जा चुका था।
और पढ़िए –दिल्ली की सड़कों को सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी केजरीवाल सरकार, एक अप्रैल से होगा काम शुरू
आजीवन कारावास की सजा काट रहा था
दिल्ली पुलिस के अनुसार शहजाद अहमद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था। उस पर दिल्ली और बेंगलुरु में हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। जिनमें वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे 6 फरवरी, 2010 को तिहाड़ जेल में रखा गया था। इसेक बाद 7 जुलाई, 2022 को उसे तिहाड़ जेल से सेंट्रल जेल मंडोली, दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया था।
शहजाद की पित्त की थैली में थी पथरी
जानकारी के मुताबिक शहजाद की पित्त की थैली में पथरी थी। 8 दिसंबर, 2022 को उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे 27 दिसंबर, 2022 को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था। फिर यहां से उसे 11 जनवरी को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसने दमतोड़ दिया।
और पढ़िए –Kirodi Lal Meena: हरीश मीणा से बोले किरोड़ी लाल- आप सचिन पायलट को लेकर आ जाओ, फिर अपन तीनो चलते हैं
बाटला हाउस एनकाउंटर-दो आतंकी मारे गए थे
19 सितंबर, 2008 को बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ था। पुलिस के अनुसार उस दिन आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के जामिया नगर, ओखला के एक फ्लैट में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए थे। इस घटना में पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हुए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
5 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
6 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
8 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
8 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
10 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
12 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines