दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर उद्घाटन के ठीक एक दिन बाद ही भीषण जाम लग गया और लोगों को करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा. कॉरिडोर पर बीते दिन करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा. पुलिस ने ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण 7 लेन वाली सड़क के 3 लेन का बन जाना बताया. लोगों ने समय बचाने के लिए इस कॉरिडोर को सफर के लिए चुना था, लेकिन पहले ही दिन वे इस पर जाम में फंस गए. मयूर विहार से नदी के उस पार स्थित IIC जाने के रास्ते पर 40 मिनट से ज्यादा समय तक जाम में रहा, जो करीब 3-4 किलोमीटर तक फैला हुआ था.
जाम में फंसे यात्रियों ने आपबीती सुनाई
ट्रैफिक जाम में फंसे अमिताभ माथुर ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे निकले थे और कॉरिडोर पर जाम में फंस गए और 12 बजे अपने गंतव्य तक पहुंचा. एक यात्री गौरव आनंद के अनुसार, मयूर विहार से आश्रम की ओर जाने वाली सड़क के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण जाम लगा. सचिन राघव ने बताया कि वह करीब 30 मिनट तक जाम में फंसे रहे और सरकार कहती है कि इस कॉरिडोर पर सफर करने से समय बचेगा. जबकि उद्घाटन के बाद पहले दिन ही फ्लाईओवर से निकलने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा, यानी पहले दिन ही कॉरिडोर की असलियत सामने आ गई.
सात लेन तीन लेन में मिल जाती हैं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाईवे 24 और DND फ्लाईओवर से आने-जाने वाले लोग भी इस कॉरिडोर से सफर कर रहे थे, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि वे मयूर विहार से एम्स 15 मिनट में पहुंच जाएंगे. इसलिए जाम लग गया, जबकि नेशनल हाईवे 24 और DND फ्लाईओवर पर सामान्य से कम भीड़भाड़ रही. दरअसल, सराय काले खां की तरफ बारापुल्ला एग्जिट पर 7 लेन वाल ट्रैफिक 3 लेन में सिमट गया है. इसलिए कॉरिडोर पर नए ट्रैफिक पैटर्न को सामान्य होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है. इसलिए लोगों को भी ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करना होगा.
साल 2014 में मंजूर हुआ था प्रोजेक्ट
बता दें कि बारापुल्ला फेज-III प्रोजेक्ट को साल 2014 में मंजूरी मिली थी और साल 2015 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे 2017 में पूरा होना था, लेकिन भूमि अधिग्रहण, मंजूरी, निर्माण संबंधी समस्याओं और कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई. इसका बजट 1260.63 करोड़ था, जो 1635 करोड़ तक पहुंचा गया था. 5 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर मयूर विहार फेज-I को सराय काले खां से जोड़ता है. AIIMS और साउथ दिल्ली की ओर आगे की कनेक्टिविटी प्रदान करता है. बीते दिन ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिलने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है.
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
28 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
15 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
20 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
23 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
23 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines