आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए दिल्लीवासियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कल यानी शनिवार से दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू हो सकती है। दिल्ली सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में एक लाख लोगों का दिल्ली में आयुष्मान कार्ड बनेगा। इसके बाद तेजी से इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सभी पात्र दिल्ली वालों को इसमें शामिल किया जाएगा।
कल दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच होगा MoU
‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के लिए 5 अप्रैल को केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर होने हैं। इसके बाद 10 अप्रैल से िस योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और एक महीने में कम से कम 1 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ही ऐलान किया था कि सत्ता में आने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 5 लाख + 5 लाख यानी 10 लाख रुपये का मेडिकल कवर मिलेगा।
योजना के लिए 2,144 करोड़ रुपये दिए गए
योजना के लिए 2,144 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आयुष्मान योजना के तहत दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा, जिसमें से 7 लाख रुपये दिल्ली सरकार वहन करेगी। पीएम-एबीएचआईएम के लिए 1,666.66 करोड़ रुपये क्रिटिकल केयर और डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए, जबकि 147.64 करोड़ रुपये पीएमजेएवाई के तहत वित्तीय सुरक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान डिजिटल मिशन के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की है, जो रिकॉर्ड आधुनिकीकरण और एकीकृत स्वास्थ्य डेटा सिस्टम के लिए है।
सबसे पहले इन्हें मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ
केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना गरीब व जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए है। दिल्ली में भी इस योजना का लाभ इन्हीं लोगों को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों के पास अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्ड है, उनके कार्ड पहले बनाए जाएंगे। इसके बाद बीपीएल कार्डधारकों के नंबर आएंगे। माना जा रहा है कि शुरुआत में एक लाख अंत्योदय कार्डधारकों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है।
दिल्ली में कितने तरह के राशन कार्ड
दिल्ली में फिलहाल दो तरह के राशन कार्ड बनते हैं। पहला प्राथमिकता श्रेणी या बीपीएल कार्ड, जो गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के बनते हैं। इन्हें PR (Priority Category) कार्ड भी कहा जाता है। दूसरा अंत्योदय अन्न कार्ड यानी AAY कार्ड। ये कैटेगरी गरीबी रेखा के मामले में सबसे निचले पायदान पर मानी जाती है। इन्हें प्रति परिवार 35 किलो राशन हर महीने दिया जाता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines