हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ayushman Bharat Yojana का दिल्लीवाले कैसे उठाएं फायदा? जानें शर्तें और कैसे करें अप्लाई

Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, लेकिन यह दिल्ली में लागू नहीं की जा सकी थी। अब जबकि दिल्ली में नई सरकार बन गई है, तो इस योजना को दिल्ली में लाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में सरकार बनते ही कई योजनाओं पर काम किया जाने लगा है। जिसमें से एक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है। इस योजना को न अपनाने वाले राज्यों में दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का नाम था, लेकिन अब दिल्ली में इसको लागू करने की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसको मंजूरी दी है। जानिए इस योजना में कौन लोग शामिल होते हैं? इस योजना के तहत क्या क्या फायदे मिलते हैं? यहां पूरी जानकारी पढ़ें।

दिल्ली में अभी इस योजना को मंजूरी मिली है। जैसे ही PMJAY योजना को लागू किया जाएगा, वैसे ही दिल्ली के लोग इसका कार्ड भी बनवा पाएंगे। आयुष्‍मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज कराया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Nidhi Yojana: किस वजह से रुक सकती है 19वीं किस्त? पैसे न आएं तो क्या करें किसान

विज्ञापन

10 लाख तक का इलाज फ्री

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पात्र परिवारों को 5 लाख तक फ्री इलाज दिया जाता है। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने दिल्ली के लोगों को डबल खुशखबरी देते हुए ऐलान किया कि इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक फ्री इलाज कराया जा सकता है। जिसमें 5 लाख तक का कवरेज दिल्‍ली सरकार और 5 लाख का कवरेज केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा।

पात्रता कैसे पता करें?

सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना वेबसाइट (www.pmjay.gov.in) को खोलें।
इसके बाद अपनी पात्रता चेक करने के लिए ‘क्या मैं योग्य हूं?’ पर जाएं।
अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, जिसके बाद OTP आएगा, मोबाइल पर आया OTP डाल दें।
अगले पेज पर, नाम, राज्य, उम्र, परिवार के सदस्य और इनकम की जानकारी दें।
सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आप योग्य हैं कि नहीं स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इलके अलावा, योजना में पात्रता जानने के लिए 14555 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://abdm.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद यहां पर आधार कार्ड या राशन कार्ड वेरीफाई करें। इसके बाद फैमिली सर्टिफिकेट मांगा जाएगा, जिसकी पूरी डिटेल भर दें। अब AB-PMJAY आईडी के साथ अपना ई-कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Cheapest Flight Ticket: इन 7 तरीकों से बुक करें सस्ती टिकट, काम आएंगे टिप्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola