हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के अस्पतालों में ABHA कार्ड के बिना नहीं मिलेगा इलाज, जानें क्यों जरूरी

दिल्ली सरकार की और से राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 मई से इलाज के लिए ABHA कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ओपीडी में रजिस्ट्रेशन अब इसी कार्ड के माध्यम से होगा। बता दें कि उद्देश्य हेल्थ सेवाओं को डिजिटल बनाना है।  

विज्ञापन
Delhi News

आप भी अगर सभी के तरह आयुष्मान कार्ड बनवाने में लगे हुए हैं तो इससे पहले ये जान लें कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) भी बनना जरूरी है। सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों के लिए निर्देश जारी किया है। इस  निर्देश के अनुसार 1 मई, 2025 यानी आज से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए ABHA Card की जरूरत होगी। ओपीडी का रजिस्ट्रेशन इसी के माध्यम से होगा। बता दें कि ABHA कार्ड भी आयुष्‍मान भारत योजना के तहत ही आता है। जिसे बनाने के बाद आपको कई सारे फायदे मिलेंगे।

क्यों है जरूरी?

इस निर्देश के अनुसार, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत अब अस्पतालों को मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की डिजिटल पहचान और जानकारी सुनिश्चित करनी होगी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 1 मई 2025 से जो भी मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आएंगे, उनका रजिस्ट्रेशन करते समय ABHA ID बनाना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें: सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज

विज्ञापन

क्या मिलेगा फायदा? 

ABHA ID एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी होगी, जिसमें मरीज की सभी मेडिकल हिस्ट्री और जानकारियां ऑनलाइन सेफ रखी जाएगी। इससे इलाज में सुविधा बढ़ेगी और मरीजों को बार-बार रिपोर्ट या पर्ची लेकर नहीं जाना होगा।  दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के साथ बुजुर्गों के लिए बनने वाले आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। इसका फायदा सभी योग्य लोगों को मिलेगा।

जानकारी के अनुसार,  दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों की हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) प्रोफाइल तैयार करें। साथ ही ये भी कहा कि ये काम 11 मई तक पूरा करना होगा। इसमें हर स्वास्थ्यकर्मी की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी डिजिटल फॉर्म में दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola