द‍िल्‍ली में फ्री इलाज के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन? आसान स्टेप में बनेगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड

द‍िल्‍ली में भी आयुष्‍मान योजना लागू कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली वालों के आयुष्‍मान कार्ड भी बनने शुरू हो जाएंगे। इस योजना के तहत सबसे पहले अंत्‍योदय अन्न योजना (AAY Ration Card) के तहत बने राशन कार्डधारकों को प्राथम‍िकता दी जाएगी।

ayushman vay vandana card scheme
विज्ञापन

दिल्लीवासियों को बहुत समय से आयुष्मान भारत योजना के शुरू होने का इंतजार था। भाजपा सरकार ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है। दिल्ली में इस योजना के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। अगर आप भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, आयुष्मान वय वंदना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का ही एक हिस्सा है। इसके अंतर्गत सीनियर सिटीजन (70 साल से ऊपर) को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज दिया जाएगा। यहां जानिए आयुष्मान वय वंदना का कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?

5 लाख तक फ्री इलाज

इस कार्ड के जरिए देश का कोई भी नागरिक जिनकी उम्र 70 साल या उससे ज्यादा है, किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। चाहे उनकी सालाना कमाई कितनी भी क्यों न हो। वह चाहे सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हों या फिर अपना कारोबार करते हों। 70 साल से ज्यादा की उम्र का हर नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकता है। द‍िल्‍ली में ऐसे सीनियर नागरिकों की संख्‍या करीब 68 हजार बताई जा रही है।

विज्ञापन

कितनी होनी चाहिए पात्रता?

इस योजना के लिए 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज दिया जाएगा। इस दौरान आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना होगा। इसमें कार्ड बनवाने के लिए सालाना इनकम को लेकर भी कोई शर्त नहीं रखी गई है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के फायदे के अलावा 5 लाख का टॉप अप वय वंदना कार्ड से मिलेगा।

विज्ञापन

कैसे बनेगा कार्ड?

कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं, जहां से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसको खोलने के बाद लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर वेरिफिकेशन कर लें। इसके बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा, जिसे भरने के बाद नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जहां पर सीनियर सिटीजन के नामांकन के लिए क्लिक करें।

इसके बाद अपना आधार नंबर डालें। फिर फेस वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा। मांगी गई जानकारी भरने के बाद e-KYC पर क्लिक करें। एक बार फिर से OTP वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसको भरने के बाद कुछ दूसरी जानकारी मांगी जाएंगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी, जिसके बाद कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ