Avadh Ojha Joins Aam Admi Party: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी को संजीवनी मिल गई है, क्योंकि अवध ओझा (Avadh Ojha) ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। उन्हें आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रयी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ मनीष सिसोदिया भी नजर आए।
अवध ओझा एक टीचर और मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर हैं। अवध ओझा के अब विधानसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें हैं। वहीं आम आदमी पार्टी जॉइन करते ही अवध ओझा ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की तरफ से मिलने वाली सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे। वे पार्टी के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का वहन करेंगे।
शिक्षा का विकास राजनीति में आने का मकसद
बता दें कि अवध ओझा UPSC स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। इसलिए आम आदमी पार्टी जॉइन करके राजनीति में एंट्री कहते ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया है। शिक्षा एक परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है।
उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत में ही संकल्प लेता हूं कि राजनीति में रहते हुए शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए काम करुंगा। अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना हो तो निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही पहला और आखिरी उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से राजनीति जॉइन करने का फैसला लिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines