Aunt Murdered Nephew: मां का दूसरा रूप कही जाने वाली मौसी ने अपने ही भांजे को पानी की टंकी में डूबोकर मार दिया। काफी देर पानी में डूबे रहने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करते हुए महिला ने खुद ही नजदीकी थाने में बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो महिला के खिलाफ सबूत मिले। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को झूठी खबर दी
महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर का काम कर रही थी। तभी गायब हुए बच्चे की बड़ी बहन अपने भाई को ढूंढती हुई उसके कमरे में आई। बच्ची और उसने पूरे घर में बच्चे को ढूंढा, लेकिन बच्चा कहीं भी नही मिला। गायब हुए बच्चे की बड़ी बहन ने घर के आसपास भी अपने भाई को ढूंढा, लेकिन जब उसका भाई नही मिला तो उसने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने बच्चे की मौसी को इस बात की जानकारी पुलिस को देने की सलाह दी। इसके बाद बंसती ( बच्चे की मौसी ) ने पुलिस को बच्चे के गायब होने की सूचना दी।
यह भी पढ़े: मां के खिलाफ बेटी ने दर्ज कराई FIR बोली: बात- बात पर खुदकुशी और जान से मारने की देती थी धमकी
पानी की टंकी में डूबोकर मारा
पुलिस ने बताया कि उन्हे किसी ने फोन पर ढाई साल के बच्चे के गायब होने की सूचना दी थी। सूचना पाते ही बवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आसापास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बंसती (बच्चे की मौसी) ही बच्चे को घर के अंदर ले जाती दिख रही थी। थोड़ी देर बाद ही वह बच्चे को ढूढंते हुए बाहर आई। पुलिस को महिला पर ही शक हुआ तो सख्ती से उससे पूछताछ की। इस पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने ही बच्चे को पानी की टंकी में डूबोकर मारा।
रुपये की वजह से घटना को दिया अंजाम
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके 10 हजार रुपये उसके घर से गायब हुए थे। इस बात को लेकर उसकी बहन के परिवार और उसके बीच में झगड़ा चल रहा था। इसकी वजह से उसने खुन्नस में अपनी बहन के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
6 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
20 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines