हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, बोलीं- मैं डरने वाली नहीं हूं

विज्ञापन

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला किया गया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है। घटना को लेकर स्वाति मालीवाल वे कहा है कि वे इन लोगों से डरने वाली नहीं हैं।

अभी पढ़ें – पुलिस ही बन गई किडनैपर; सेल्स टैक्स एजेंट के साथ ऐसी वारदात को दिया अंजाम कि जिसने भी सुना दंग रह गया

 

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने कहा कि शुक्र है कि घटना के दौरान मैं और मेरी मां दोनों घर पर नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता। कुछ भी कर लो, मैं डरुंगी नहीं। दिल्ली पुलिस से शिकायत कर रही हूं।

 

अभी पढ़ें – भूत के डर से बेटी को मार डाला; 14 साल की बच्ची 7 दिन भूखी रही, यातनाएं झेली, अंत में तोड़ा दम

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि दिल्ली के सबसे विख्यात कॉलेज में से एक मिरांडा हाउस में चल रहे दिवाली मेले में लड़के दीवार फांदकर ज़बरदस्ती घुस रहे हैं। लड़कियों ने छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। हम दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं। कैसे ये गुंडागर्दी हुई? क्या सुरक्षा प्रबंध किए?

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola