Salil Kapoor Suicide: एटलस साइिकल कंपनी के पूर्व प्रेजिडेंट सलिल कपूर ने खुद को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। वह 65 साल के थे और उन्होंने अपने दिल्ली स्थित घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दी है। मंगलवार दोपहर किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सलिल ने इस नोट में कुछ लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने मंदिर में बैठे और कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली चला दी।
ये भी पढ़ें: टॉय गन से प्लेन कर लिया हाईजैक! पूर्व पीएम की रिहाई के लिए रची साजिश, दिल्ली से लखनऊ तक हंगामा
ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ मिले थे साहिल
पुलिस के अनुसार सलिल कपूर औरंगजेब लेन में रहते थे। 65 वर्षीय सलिल की तीन मंजिला अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ लाश पड़ी मिली थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। उन्हें एम्स अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने सुसाइड नोट में साहिल ने पांच लोगों के नाम लिखे हैं, जो उन्हें तंग कर रहे थे। हालांकि फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
पत्नी ने फांसी लगाकर दी थी जान
जानकारी के अनुसार साल 2015 में सलिल कपूर पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 9 करोड़ की धोखाधड़ी में 2 एफआईआर दर्ज की थीं। इससे पहले 2020 में उनकी पत्नी नताशा कपूर ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है।
ये भी पढ़ें: नौकरी ढूंढने आए थे, किडनी से हाथ धो बैठे! किस तरह भारत में 3 विदेशी बन गए शिकार?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines