मंद‍िर में बैठा..कनपटी पर लगाई र‍िवॉल्‍वर और चला दी गोली, Atlas Cycle के पूर्व अध्‍यक्ष ने क‍िया सुसाइड

Atlas Cycle Ex President Salil Kapoor Died: पुलिस के अनुसार सलिल कपूर ओरंगजेब लेन में रहते थे। 65 वर्षीय साहिल की तीन मंजिला अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ लाश पड़ी मिली है। पुल‍िस को मौके से सुसाइड नोट म‍िला है और वह इसकी जांच में जुट गई है।

uk Crime News

Salil Kapoor Suicide: एटलस साइिकल कंपनी के पूर्व प्रेजिडेंट सलिल कपूर ने खुद को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। वह 65 साल के थे और उन्होंने अपने दिल्ली स्थित घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दी है। मंगलवार दोपहर किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सलिल ने इस नोट में कुछ लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है क‍ि खुद को गोली मारने से पहले वह अपने घर की तीसरी मंज‍िल पर बने मंद‍िर में बैठे और कनपटी पर प‍िस्‍टल लगाकर गोली चला दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ मिले थे साहिल

पुलिस के अनुसार सलिल कपूर औरंगजेब लेन में रहते थे। 65 वर्षीय सलिल की तीन मंजिला अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ लाश पड़ी मिली थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। उन्हें एम्स अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने सुसाइड नोट में साहिल ने पांच लोगों के नाम लिखे हैं, जो उन्हें तंग कर रहे थे। हालांकि फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

पत्नी ने फांसी लगाकर दी थी जान

जानकारी के अनुसार साल 2015 में  सलिल कपूर पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 9 करोड़ की धोखाधड़ी में 2 एफआईआर दर्ज की थीं। इससे पहले 2020 में उनकी पत्नी नताशा कपूर ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ