Atishi Big Allegation on CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन रामलीला मैदान में अपने 6 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली। इसके बाद शाम को दिल्ली की नई सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने कैबिनेट के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन, इस कैबिनेट बैठक को लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने असंतोष जाहिर किया है। आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से पहली कैबिनेट बैठक में ‘महिला सम्मान योजना’ को पास न करने को लेकर सवाल किए। साथ ही कहा कि दिल्ली भाजपा सरकार पहले दिन से ही राजधानी के लोगों को धोखा दे रही है।
‘दिल्ली को धोखा देना शुरू’
आतिशी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर वह उन्हें 2500 रुपये हर महीने देंगे। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी वादा किया था कि इस योजना को पहली कैबिनेट मीटिंग में ही पास किया जाएगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट बैठक की। दिल्ली की सभी महिलाएं इंतजार कर रही थीं कि इस बैठक में 2500 रुपये हर महीने वाली योजना पास होगी। लेकिन, मुझे दुख है कि भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनने के पहले दिन से ही अपने वादों को तोड़ना शुरू कर दिया है। दिल्ली को धोखा देना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री बनने वाले आशीष सूद कौन? जेपी नड्डा के हैं करीबी
‘कैबिनेट में योजना पास क्यों नहीं हुई?’
आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट हो गई और 2500 रुपये हर महीने वाली योजना पास नहीं हुई। मैं पूछना चाहती हूं सीएम रेखा गुप्ता से कि आज सुबह तक आपने कहा कि 2500 रुपये हर महीने वाली योजना को आप अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में पास करेंगी। प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक ने बार-बार कहा कि वो पहली कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ को पास किया जाएगा। इतना कहने के बाद भी आखिर पहली कैबिनेट बैठक में यह योजना क्यों नहीं पास हुई? ये सब देखकर लगता है कि दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं को धोखा देने का मन बना लिया है।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
19 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines