'AAP सरकार बनती तो 2100 रुपये हर महिला को देती', आतिशी का दिल्ली BJP पर तंज

Atishi On Delhi BJP Government: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी लगातार BJP पर हमलावर होती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से दिलली में 2500 रुपये वाली स्कीम को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।

Atishi

Atishi On Delhi BJP Government: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। जिसमें कहा गया कि 8 मार्च को 2500 रुपये वाली स्कीम शुरू कर दी जाएगी। बीते दिन सभी को इंतजार था कि आज इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, 8 मार्च को भी इसको लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया। इस पर AAP नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली की नई सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने योजना को लेकर कहा कि 8 तारीख को इसका ऐलान होने वाला था, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन

जुमला निकली पीएम की गारंटी

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को 2500 रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। इसका ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने आगे लिखा कि  केवल उन्होंने पैसे नहीं दिए, बल्कि योजना के पैरामीटर भी नहीं बताए गए हैं। आगे कहा गया कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कैसे और कब से किया जाएगा, इसको लेकर भी अभी तक कुछ तय नहीं किया गया। आतिशी ने कहा कि सरकार ने कल चार सदस्यीय समिति बनाई। यह सभी जानते हैं कि जब किसी चीज को ठंडे बस्ते में डालना हो, तो उस पर विचार करने के लिए एक समिति बनाई जाती है। उन्होंने इस योजना को मोदी जी की गारंटी एक ‘जुमला’ बताया।

विज्ञापन

 

मोदी जी ने महिलाओं को दिया धोखा- आतिशी

आतिशी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बिल्कुल साफ हो गया कि पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं को धोखो दे दिया है। आज के बाद देशभर के लोग पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा नहीं करेंगे। आतिशी ने कहा कि इन कामों में देरी लगती है, इस बात को पता पीएम को पहले से नहीं था। अगर उन्हें पता है तो उन्होंने जानबूझकर महिलाओं से झूठ बोला? पीएम को पता था कि वह एक महीने में इस योजना का काम नहीं पूरा कर पाएंगे, फिर भी उन्होंने झूठ बोला। इसके पहले भी आतिशी योजना के शुरू होने को लेकर कई बार सरकार पर हमला बोल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ