Atishi on Delhi Government: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक बार फिर से नई सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली में पिछले दिनों प्राइवेट स्कूलों में बढ़ती फीस और पुरानी गाड़ियों का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। आतिशी पहले भी इस मामले पर सरकार को घेरती नजर आ चुकी हैं। अब एक बार फिर से पूर्व सीएम ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘CAQM की रिपोर्ट भाजपा की पोल खोलती है।’ उन्होंने सरकार और कार स्क्रैपर्स की मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया।
‘मिडिल क्लास को किया जा रहा परेशान’
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भाजपा दिल्ली के मिडिल क्लास को परेशान कर रही है। सरकार ने बिजली की बढ़ती कीमतों, बिजली कटौती हो और स्कूल फीस को लेकर मिडिल क्लास को परेशान किया है।’ आतिशी ने आगे कहा कि ‘जो गाड़ियां मिडिल क्लास ने मेहनत से खरीदी हैं, उनको कबाड़खाने में भेजा जाएगा। अगर भाजपा वाकई सीरियस होती, तो इस पर कोई कानून लेकर आती।’
ये भी पढ़ें: भारत बंद के दौरान दिल्ली के निजी संस्थानों पर क्या होगा असर? CTI चेयरमैन ने दिया जवाब
पूर्व सीएम ने सरकार से स्पेशल सेशन बुलाने की बात कही। आतिशी ने कहा कि ‘इस पर विपक्ष सरकार का साथ देगा।’ उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भाजपा कार स्क्रैपर्स, कार डीलर्स और कार बनाने वालों से मिली हुई है। इसलिए उनका 62 लाख गाड़ियों को जब्त करने का प्लान है।’
CAQM ने क्या कहा?
दिल्ली में पिछले दिनों सरकार ने एक नियम बनाया, जिसमें 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों को जब्त करने का आदेश था। हालांकि, इस फैसले पर दोबारा से विचार किया जा रहा है, जिसको देखते हुए इसे नवंबर से लागू करने का फैसला किया गया है। इस पर CAQM ने कहा कि ‘दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और सोनीपत में 1 नवंबर से और बाकी एनसीआर के हिस्सों में 01.04.2026 से लाइफ खत्म हो चुकी गाड़ियों को ईंधन नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Good News: दिल्ली में पुराने वाहनों को इस तारीख तक मिलेगा फ्यूल, सरकार ने हटाया बैन
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
21 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
21 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
23 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
1 day ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines