Atishi Marlena Slams PM Modi And BJP: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान के बीच आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई। ईडी ने दावा किया कि नियमों को उल्लंघन कर आम आदमी पार्टी ने विदेशों से फंडिंग प्राप्त की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मर्लेना ने कहा कि शराब घोटाले और स्वाति मालीवाल प्रकरण में फेल होने के बाद बीजेपी एक और नया मामला सामने लाई है। कल कोई और मामला सामने आएगा।
आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली और पंजाब की सभी सीटें हार रही हैं। मोदीजी से जनता बहुत नाराज है। ये ईडी की नहीं, बल्कि भाजपा की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि ये कई साल पुराना मामला है जिसके बारे में सभी जवाब पहले ही दिए जा चुके हैं। आतिशी ने कहा कि ये पार्टी को बदनाम करने की साजिश है।
दिल्ली सरकार की मंत्री ने कहा कि देश में कोई भी चुनाव हो बीजेपी पहले यही करती है। अगले 4 दिनों में कई ऐसे आरोप लगाए जाएंगे। पीएम मोदी सीएम केजरीवाल से डरे हुए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। जेल से छूटने के बाद से ही वे दिल्ली और पंजाब में प्रचार करने में जुटे हैं। अरविंद केजरीवाल अपने भाषणों और रोड शो में पीएम मोदी और भाजपा पर लगातार निशना साधते हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चुनाव लड़ रही हैं।
ये भी पढ़ेंः कर्नाटक वीडियो स्कैंडल मामले में एचडी रेवन्ना को मिली जमानत, अपहरण मामले में हो चुके हैं गिरफ्तार
ये भी पढ़ेंः ‘BJD के छोटे-छोटे नेता कैसे बन गए करोड़पति?’ ओडिशा में PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
15 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines