हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Atal Ji Birth Anniversary: राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 98वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रक्षा मंत्री, गृह मंत्री ने भी किया याद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 98वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सदाव अटल स्मारक पहुंचे।

विज्ञापन

और पढ़िए – Main Atal Hoon: ‘मैं अटल हूं’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह जाएंगे

स्मारक जाने से पहले पीएम मोदी ने लिखा…

स्मारक पर जाने से पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा और कहा कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था जन्म

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। एक कवि पिता के घर जन्मे वाजपेयी बाद में खुद एक कवि बन गए। उन्होंने कानपुर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर भी किया।

वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। हालांकि, उनका व्यक्तित्व, कविता और राजनीति सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि दुनिया भर में जानी जाती थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘नेहरू को दिए लेटर में अटल जी के भी थे साइन’, भारत-चीन तनाव पर कांग्रेस का कटाक्ष

पीएम मोदी ने मदन मोहन मालवीय को भी किया याद

बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय की भी आज जयंती है। पीएम मोदी ने उन्हें भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की नींव रखने वाले प्रमुख व्यक्ति मालवीय ने अपना जीवन शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया, इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय भारत माता के महान सपूत थे।

विज्ञापन

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola