Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है, मतगणना 8 फरवरी को होगी, लेकिन इससे पहले ही जनता को ये जानने की बेसब्री है कि दिल्ली में इस बार किसकी सरकार बनने वाली है? अब एग्जिट पोल भी आ चुके हैं, जिसमें 10 में से सिर्फ 2 पोल में आम आदमी पार्टी आगे नजर आ रही है। वहीं 8 पोल में बीजेपी सरकार आगे है तो दिल्ली में भाजपा सरकार बनती नजर आ रही है। इसी बीच ज्योतिष वाणी भी समझें की इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बन सकती है।क्या कहते हैं पीएम मोदी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के ग्रह, नक्षत्र और राशि? हमने भी पंडित विनोद पांडे से इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार कौन सा पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है। क्या कहती है अरविंद केजरीवाल की कुंडली?
क्या कहती है अरविंद केजरीवाल की कुंडली
पंडित विनोद पांडे के अनुसार, दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की कुंडली में कर्क राशि में मंगल ग्रह और सूर्य-शनि का योग बनता दिखाई दे रहा है। ऐसे में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनके हाथ से सत्ता निकल सकती है। ये खबर कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी के लिए बुरी है। ऐसा लग रहा है कि ग्रह नक्षत्र भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ही हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: दो पति हों तो महिला किससे गुजारा भत्ता मांगने की हकदार? पढ़ें सुप्रीम कोर्ट का फैसला
क्या कहती है नरेंद्र मोदी की कुंडली
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली की बात करें तो उनके ग्रह-नक्षत्र क्या कहते हैं ये भी जान लेते हैं। मोदी की कुंडली में वृश्चिक राशि का मंगल और गजकेसरी योग बनता दिख रहा है। ऐसे में ये योग सत्ता में मोदी की मजबूती को दिखाता है। बात करें मोदी के अजातशत्रु योग की तो इसके चलते उनके अपोजिट रहने वाले कमजोर पड़ सकते हैं।
सत्ता किसके हाथ में
अगर पंडित विनोद पांडेय की मानें तो ग्रह और नक्षत्रों की चालों के हिसाब से इशारा तो इसी ओर हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल के सितारे गर्दिश में हैं और मोदी के सितारे बुलंदी पर हैं। मोदी की कुंडली में वर्तमान दशा ताकतवर दिखाई दे रही है, जिससे उम्मीद है की सत्ता बीजेपी के हाथों में ही आए। हालांकि असली रिजल्ट तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: Delhi Exit Poll के नतीजों पर क्या बोली Aap? केजरीवाल मारेंगे चौका या BJP को मौका
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
23 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines