---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ से गठबंधन नहीं’, कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा बयान

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस की न्याय यात्रा करीब एक महीने तक चलेगी, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की सभी 70 विधानसभा में जाकर लोगों से समर्थन मांगेगें।

---विज्ञापन---

पवन मिश्रा, दिल्ली

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे, लेकिन इससे पहले यहां राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने शुक्रवार न्याय यात्रा शुरू की तो वहीं, आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से आगामी विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन मांगा है। दिल्ली के राजघाट से प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत की है। अगले एक महीने के भीतर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में जाएंगे और कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाएंगे और लोगों का समर्थन मांगेंगे।

---विज्ञापन---

न्याय यात्रा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि इस यात्रा के जरिए दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं को सामने लाया जाएगा और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके अलावा मीडिया को दिए बयान में उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 कांग्रेस अकेले लड़ेगी। News 24 के पूछने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बलबुते पर चुनाव लड़ेगी, वह किसी से गठबंधन नहीं करेगी।

क्या है दिल्ली न्याय यात्रा?

बता दें कांग्रेस की यह यात्रा करीब एक महीने तक चलेगी और इसमें प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल किया जाएगा। कांग्रेस ने इस यात्रा की शुरुआत पूरी दिल्ली के वोट बैंक को साधने के मकसद से की है। बता दें पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई थी। यात्रा के दौरान कांग्रेस दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार में यहां हुए विकाय कार्यों की लोगों को याद दिलाएगी।

---विज्ञापन---

दिल्ली वालों को बहरूपियों से बचाना है

पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा में जनता को जागरूक किया जाएगा। भोली जनता को बताया जाएगा कि वह इस बार बहरूपियों के चक्कर में न पड़े। बता दें कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा 4 दिसंबर को तिमारपुर विधानसभा में खत्म होगी।

चार चरणों में कांग्रेस की दिल्ली न्याया यात्रा

यात्रा चार चरणों में होगी। पहला स्टेज चांदनी चौक से शुरू होकर 16 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा और दूसरा स्टेज 15 से 20 नवंबर तक 18 सीटों को कवर करेगा। 22 से 27 नवंबर तक तीसरे स्टेज में 16 विधानसभा क्षेत्रों और 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चौथे स्टेज में 20 सीटों को कवर किया जाएगा। हर स्टेज में लगभग 250-300 कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 08, 2024 07:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola