CCTV Footage: लोगों में पेशेंस लगभग खत्म हो गए हैं, लोग छोटी-छोटी बात पर आग-बबूला हो जाते हैं और किसी पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं डरते। ऐसे ही एक मामले में दिल्ली में पार्क में एक युवक को पेशाब करने से रोकना शख्स को भारी पड़ गया। युवक ने उसे टोकने वाले शख्स की लाठी से जमकर पिटाई लगा दी।
समझाने-बुझाने पर दोनों शांत हो गए थे, फिर…
दरअसल, ये पूरा मामला दिल्ली के मॉडल टाउन का है, यहां रामफल एक दुकान पर काम करता है। उसकी दुकान के सामने एक पार्क है। यहां उसने आर्यन को पेशाब करते देखा, उसने उसे ऐसा करने से मना किया। दोनों की इस बात पर जमकर बहस हो गई। उस समय तो समझाने-बुझाने पर दोनों शांत हो गए और आर्यन वहां से चला गया। उसके अगले दिन सुबह रामफल अपनी दुकान के बाहर सो रहा था।
दो बार किया हमला
इस दौरान आर्यन बाइक पर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आया। उसके हाथ में डंडा था, बाइक से उतरते ही उसने सोते हुए रामफल से हमला बोल दिया। रामफल हड़बड़ा कर उठा और बचने के लिए इधर-उधर भागा। लेकिन आर्यन ने उस पर हमला नहीं रोका। चंद सेकंड के इस वीडियो में सामने स्थित पार्क में लोग सैर करते नजर आ रहे हैं लेकिन किसी ने रामफल की आगे बढ़कर मदद नहीं की।
आसपास मौजूद लोगों ने नहीं की मदद
वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि कुछ देर लाठी से वार करने के बाद आर्यन वापस जाने लगा। लेकिन वह फिर लौटकर आया और उसने रामफल पर दोबारा कई डंडे मारे। पुलिस के अनुसार आरोपी स्थानीय एक घर में नौकर है, पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पीड़ित का इलाज करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
39 mins agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
2 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
4 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
6 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
23 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines