---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली-नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी, खत्म होगा ट्रैफिक जाम…आ गई आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर के खुलने की तारीख

नई दिल्ली: लंबे समय से दक्षिणी दिल्ली में आश्रम चौक पर जाम से जूझ रहे दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। 6 मार्च से आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर खुलने वाला है। जिससे करीब दो माह से जाम से जूझ रहे लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। तीन ट्रैफिक लाइट से होकर गुजरेंगे जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: लंबे समय से दक्षिणी दिल्ली में आश्रम चौक पर जाम से जूझ रहे दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। 6 मार्च से आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर खुलने वाला है। जिससे करीब दो माह से जाम से जूझ रहे लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।

तीन ट्रैफिक लाइट से होकर गुजरेंगे

जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर यात्री आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइट से होकर गुजरेंगे। जिससे नोएडा और दिल्ली के बीच आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगा। फ्लाईओवर बंद होने से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

---विज्ञापन---

बनाया गया है डेढ़ किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर 

लोक निर्माण विभाग ने फ्लाईओवर को डीएनडी के नये हिस्से से जोड़ने का काम कर रही है। जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बता दें 1 जनवरी 2023 से ही आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों रास्तों को निर्माण कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। यहां डीएनडी और आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ने वाले रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। अब यहां नया फ्लाईओवर बनाया गया है। यह डेढ़ किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर साउथ दिल्ली को नोएडा से जोड़ता है।

First published on: Mar 03, 2023 10:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola