हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के तहत ‘आप’ ने दिल्ली के 155 क्षेत्रों में किया जनसंवाद, उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

नई दिल्ली:  एमसीडी चुनाव प्रचार के तहत ‘आप’ स्टार कैंपेनर्स ने गुरुवार को दिल्ली के 155 से ज्यादा इलाकों में जनसंवाद, नुक्कड़ सभा और बज़ गतिविधियां की। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, ‘आप’ मंत्री राजकुमार आनंद, आदि नेता शामिल रहे।

आम आदमी पार्टी नेताओं के मुताबिक आप पूरी दिल्ली में जनसंवाद, नुक्कड़ सभाएं, पदयात्रा और डोर-टू-डोर कर दिल्ली के एक-एक व्यक्ति से जुड़ने का काम कर रही है। लोगों से उनकी समस्याओं पर बात करती है और केजरीवाल की 10 गारंटी घर-घर पहुंचाने का काम करती है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक हर रोज दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर जनसंवाद और नुक्कड़ सभा कर रहे हैं।

आप के मुताबिक अभी तक जितने भी जनसंवाद कार्यक्रम और नुक्कड़ सभाएं आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की गई हैं, उनमें भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश और निराशा देखने को मिली है। सभी इस बात को पूरी तरह से मानते हैं कि भाजपा शासित एमसीडी भ्रष्टाचार में लिप्त है। भाजपा ने पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है। दिल्ली को तीन बड़े बड़े कूड़े के पहाड़ दिए हैं जिनसे लोगों का जीना दूभर है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola