Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के तहत ‘आप’ ने दिल्ली के 155 क्षेत्रों में किया जनसंवाद, उमड़ा जनसैलाब
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव प्रचार के तहत ‘आप’ स्टार कैंपेनर्स ने गुरुवार को दिल्ली के 155 से ज्यादा इलाकों में जनसंवाद, नुक्कड़ सभा और बज़ गतिविधियां की। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, ‘आप’ मंत्री राजकुमार आनंद, आदि नेता शामिल रहे।
आम आदमी पार्टी नेताओं के मुताबिक आप पूरी दिल्ली में जनसंवाद, नुक्कड़ सभाएं, पदयात्रा और डोर-टू-डोर कर दिल्ली के एक-एक व्यक्ति से जुड़ने का काम कर रही है। लोगों से उनकी समस्याओं पर बात करती है और केजरीवाल की 10 गारंटी घर-घर पहुंचाने का काम करती है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक हर रोज दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर जनसंवाद और नुक्कड़ सभा कर रहे हैं।
आप के मुताबिक अभी तक जितने भी जनसंवाद कार्यक्रम और नुक्कड़ सभाएं आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की गई हैं, उनमें भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश और निराशा देखने को मिली है। सभी इस बात को पूरी तरह से मानते हैं कि भाजपा शासित एमसीडी भ्रष्टाचार में लिप्त है। भाजपा ने पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है। दिल्ली को तीन बड़े बड़े कूड़े के पहाड़ दिए हैं जिनसे लोगों का जीना दूभर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: