हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट्स को 50 प्रतिशत छूट मिले', अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी।

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने इस पत्र के जरिए दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट्स को 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के पक्ष में मांग उठाई। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है। ऐसे में छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी छूट मिले। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को इस पर होने वाला खर्च वहन करना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार बस में स्टूडेंट्स के लिए फ्री बस यात्रा की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें : Delhi Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन

जानें अरविंद केजरीवाल ने पत्र में क्या लिखा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षिक करने लिए यह पत्र लिखा है। स्टूडेंट अपने स्कूल-कॉलेज आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। वे छात्रों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए दिल्ली मेट्रो में उनके लिए 50 प्रतिशत की रियायतें देने का प्रस्ताव रखते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Delhi Elections : कांग्रेस के बड़े वादे, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और फ्री राशन

खर्च को आधा-आधा वहन करें केंद्र-दिल्ली सरकार : पूर्व सीएम

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है, इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दोनों सरकार आधा-आधा वहन करें। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola