Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। 29 अप्रैल को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से जेल में मुलाकात रद्द कर दी गई है। बता दें जेल नियम के मुताबिक एक बार में दो लोग बंदी से जेल में मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को आप नेता आतिशी को अरविंद केजरीवाल से मिलने जेल जाना है।
तिहाड़ जेल ने क्यों रद्द की मिलने की अनुमति?
30 अप्रैल को दिल्ली CM केजरीवाल से पंजाब के सीएम भगवंत मान को जेल में मुलाकात करनी है। बताया जा रहा है यही वजह है कि सुनीता केजरीवाल को केजरीवाल से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि 29 और 30 अप्रैल ये दोनों मुलाकात होने के बाद सुनीता केजरीवाल को मिलने की इजाजत दी जाएगी। बता दें भगवंत मान दूसरी बार CM केजरीवाल से मिलेंगे, बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेता लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा करेंगे।
सुनीता केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
आज सुनीता केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा के समर्थन में एक रोड शो किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि आपके सीएम (अरविंद केजरीवाल) को बीजेपी की सरकार ने एक महीने से जेल में डाल रखा है। जबकि अभी तक किसी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं माना है।
सीएम को प्रचार करने से रोका
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीसाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीएम का शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, बावजूद इसके जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन नहीं दे रहा है। जबकि वह पिछले 10 साल से इंसुलिन पर हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे में किए कौन से बड़े खुलासे? क्या पर्दे के पीछे BJP?
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
21 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
21 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
23 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
1 day ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines