कर्मचारी चयन आयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों और टीचर्स पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की आम आदमी पार्टी ने काफी निंदा की है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने लाठीचार्ज को छात्रों के सपनों और उनकी उम्मीदों पर बड़ा हमला बताया है। “आप” के मुताबित, छात्रों और टीचर्स पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाकर मोदी सरकार ने एक बार अपनी तानाशाही को दिखाया है।
युवाओं के सपनों पर वार- अरविंद केजरीवाल
“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुरुष द्वारा छात्रों और टीचर्स पर की जा रही बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की वीडियो को एक्स पर साझा कर कहा कि देश का युवा सड़क पर है, लाठियां खा रहा है, क्योंकि वो अपने भविष्य के लिए सवाल पूछ रहा है। एसएससी की परीक्षाएं लाखों युवाओं की जिंदगी बदल सकती हैं, लेकिन जब प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में हो तो भरोसा कैसे बचेगा? दरअसल युवाओं पर ये लाठी नहीं चली, बल्कि देश के युवाओं के सपनों और उम्मीदों पर वार हुआ है। युवा पूछ रहा है, कब तक सिस्टम उसकी मेहनत का मजाक उड़ाएगा? अब जवाब देना पड़ेगा।
छात्रों-शिक्षकों की मांगों का किया समर्थन
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों और शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया है। “आप” ने छात्रों की मांगों को अपनी आवाज देते हुए एसएससी की ओर से तकनीकी खामियों, अचानक परीक्षा रद्द होने और ब्लैकलिस्टेड कंपनी को टेंडर देने का विरोध किया है। छात्र मांग कर रहे हैं कि एसएससी के पेपर में पारदर्शिता हो। जिस कंपनी को टेंडर मिला, वो सेंटर्स पर पेपर ठीक से नहीं करा पाई। इंदौर में पटवारी परीक्षा घोटाले में यही कंपनी थी। वहां से ब्लैकलिस्ट हो चुकी थी। फिर भी इसे यूपीएससी के बाद वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा दे दी गई।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
11 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
15 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
18 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
19 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
21 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines