क्या सुनीता केजरीवाल भी फंसेंगी? अरविंद केजरीवाल से विवाद का कनेक्शन, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Sunita Kejriwal Alleged: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। उन पर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग याचक ने की है। आइए जानते हैं कि आखिर विवाद क्या है?

Sunita Kejriwal Alleged For Video Conferencing Violation Rules

Sunita Kejriwal Alleged For Video Conferencing Violation Rules

Petition in Delhi High Court Against Sunita Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी एक मामले में फंसती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

याचिका में दलील दी गई कि 28 मार्च 2024 को अरविंद केजरीवाल की ट्रायल कोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान सुनीता केजरीवाल और अन्य लोगों ने उस वक्त कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो बनाया, जब अरविंद केजरीवाल अपना पक्ष जज के सामने रख रहे थे। इतना ही नहीं उस वीडियो को #MoneyTrailExposedByKejriwal हैशटैग X हैंडल पर प्रसारित भी किया गया, जबकि कोर्ट की कार्यवाही सीक्रेट होती है और इसे रिकॉर्ड करने की परमिशन नहीं होती।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक वकील ने दायर की याचिका

याचिका वकील वैभव सिंह द्वारा दायर की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोर्ट की कार्यवाही की इस तरह रिकॉर्डिंग करना माननीय अदालत की छवि करने की कोशिश की है। लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। इस तरह की हरकतों से कानून व्यवस्था में लोगों का विश्वास डगमगा सकता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो प्रसारित किया गया है, उसमें नजर आ रहा है कि जज बात सुन रही हैं और अरविंद केजरीवाल अपनी बात रख रहे हैं। करीब 10 मिनट का वीडियो है।

वकील वैभव ने अपनी याचिका में कहा है कि आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने जान बूझकर कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो बनाया, जबकि उन्हें अच्छे से पता होगा कि कोर्ट में मोबाइल तक ले जाने की परमिशन नहीं होती। वीडियो बनाना तो दूर की बात है, फिर भी अदालत की कार्यवाही को इस तरह खुलेआम जाहिर करने का क्या मकसद है? वीडियो बनाया ही नहीं, बल्कि उसे पब्लिक भी कर दिया। यह नियमों का सरासर उल्लंघन है। इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ