CM हाऊस 15 दिन में छोड़ेंगे केजरीवाल, जानें कहां रहेंगे? क्या मिलेंगी सुविधाएं

Arvind Kejriwal Latest Updates: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। अब वे सरकारी सुविधाएं छोड़ेंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल अब कहां रहेंगे? इसे लेकर जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि क्या-क्या सुविधाएं छोड़ेंगे और आगे उनका ठिकाना कहां होगा?

Arvind Kejriwal Resigned

अरविंद केजरीवाल ने LG को अपना इस्तीफा सौंपा।

What Will Be Arvind Kejriwal New Home: आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब वे अगले 15 दिन में मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे। हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सरकारी घर खाली करने के लिए 3 महीने का समय दिया जाता है, लेकिन अरविंद केजरीवाल इतना समय नहीं लेना चाहते। इसलिए वे 15 दिन के अंदर ‘शीशमहल’ खाली कर देंगे। यह जानकारी आज AAP सांसद संजय सिंह ने आज मीडिया को दी, लेकिन सरकारी आवास छोड़ने के बाद बाद केजरीवाल कहां रहेंगे? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

विज्ञापन

अब अरविंद केजरीवाल सिर्फ विधायक रहे गए

AAP सांसद संजय सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सिर्फ विधायक रह गए हैं। ऐसे में उन्हें बतौर विधायक मिलने वाली सरकारी सेवाएं, वेतन और भत्ते ही मिलेंगे। वे नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी आवास अलॉट करने का प्रावधान नहीं है, इसलिए उन्हें सरकारी आवास तो नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें अपना ठिकाना खुद तलाशना होगा। मुख्यमंत्री पद छोड़ते ही अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री मिलने वाला सरकारी घर, सरकार गाड़ी, सरकारी सुरक्षा सब छोड़ना होगा। वहीं संजय सिंह की इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को विरोधियों ने ढकोसला करार दिया और कहा कि केजरीवाल को त्याग की मूर्ति बताने की कोशिश हो रही।

विज्ञापन

अपना घर नहीं तो क्या किराये के घर में रहेंगे?

विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दर्ज चुनावी हलफनामे के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के पास अपना कोई घर नहीं है। न ही उनके पास अपनी कार है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या केजरीवाल अब किराये के मकान में रहेंगे? वहीं सूत्रों के अनुसार, नेशनल पॉलिटिकल पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते उन्हें सरकारी घर मिल सकता है, लेकिन क्या वे सरकारी घर लेंगे? यह भी एक सवाल है। अपनी पार्टी का ऑफिस बनाने के लिए भी उन्हें मुश्किल से जगह मिली। वहीं चर्चा है कि केजरीवाल सेंट्रल दिल्ली में अपने लिए ठिकाना तलाश रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ