Arvind Kejriwal Reaction on Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में आज अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो पहलू है। ऐसे में दोनों पक्षों को बराबरी सुना जाना चाहिए। इसके बाद ही पुलिस को किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि मामला जांच के दायरे में हैं। ऐसे में उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। उनके इस बयान पर स्वाति मालीवाल ने सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए। इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी। मैं इसे नहीं मानती। कथनी और करनी एक समान होनी चाहिये।
बिभव कुमार की कल कोर्ट में पेशी
इस बीच इस मामले में कल बिभव कुमार की पुलिस हिरासत समाप्त हो रही है। इससे पहले कल दिल्ली पुलिस बिभव को मुंबई लेकर गई वहां कंपनी में पुलिस ने फोन का लाॅक खुलवाने के लिए फोन जमा करवाया। इसी बीच खबर है कि दिल्ली पुलिस कल इस मामले में पहली बार अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी। केजरीवाल ने ट्वीट कर एक्स पर लिखा कि कल दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी। ऐसे में इस मामले को लेकर एक बार फिर आप पूरी तरह भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर हो गई।
पीएम मोदी ने घटिया और नीच चाल चल दी है
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मर्लेना ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक की अपनी सबसे घटिया और नीच चाल चल दी है। पीएम ने अपनी दिल्ली पुलिस को केजरीवाल के बुजुर्ग माता-पिता के पीछे लगा दिया है। दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल के बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ करने के लिए भेजा है। मैं पीएम मोदी और बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल के 85 वर्षीय पिता जो बिना सहारे के अकेले नहीं चल सकते और अरविंद केजरीवाल की मां जो अभी कुछ दिन पहले अस्पताल में लंबा समय बिताने के बाद घर वापस लौटी हैं। क्या उन्हें लगता है कि 85 साल के मरीज ने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया था? क्या बीजेपी को ऐसा लगता है?
ये भी पढ़ेंः ‘निष्पक्ष जांच हो…न्याय मिलना चाहिए…’ स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में केजरीवाल का बड़ा बयान
ये भी पढ़ेंः गंदी बातें बोलने और पर्सनल फोटो लीक करने…स्वाति मालीवाल का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
7 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
14 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines