Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सफाई कर्मचारियों से बड़ा वादा किया। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक और बड़ा वादा दिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से वादा करते हुए कहा कि दिल्ली में रहने के लिए घर की बहुत बड़ी समस्या है। गरीब आदमी के लिए किराए या अपना घर लेना बहुत मुश्किल है। जब सफाई कर्मचारी रिटायर हो जाते हैं तो वे लगभग सड़क पर आ जाते हैं। उनकी इतनी सेविंग या पेंशन नहीं होती है कि वे अपना घर खरीद लें। रिटायर होने के बाद सफाई कर्मचारी झुग्गी में रहने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें : ‘अरविंद केजरीवाल पर हमले के लिए कौन जिम्मेदार?’, सीएम आतिशी और संजय सिंह ने उठाए सवाल
केजरीवाल ने मोदी को लिखी चिट्ठी
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के जरिए पीएम मोदी से कहा कि दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना बनाई जाए, जिसके तहत केंद्र सरकार हाईली सब्सिडाइज्ड रेट में लैंड दे तो उस पर दिल्ली सरकार मकान बना देगी। सफाई कर्मचारियों को ये घर दिए जाएंगे। वे आसान किस्तों में पैसे देकर इस घर के मालिक बन सकते हैं। दिल्ली में लैंड केंद्र सरकार के अधीन आती है।
यह भी पढ़ें : Video: ‘करावल नगर में टक्कर का मामला है’, जनता ने बताया- क्या है चुनाव का मूड?
सफाई कर्मियों से करेंगे इस योजना की शुरुआत
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि इस योजना की शुरुआत सबसे पहले सफाई कर्मचारियों से कर सकते हैं। इसके तहत केंद्र सरकार जमीन दे और दिल्ली सरकार उसमें घर बनवा दे। फिर सफाई कर्मियों के वेतन से घर के लिए आसान किस्त कटेगा। वे उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार इस पर अपनी सहमति जरूर जताएगी, क्योंकि ये कल्याणकारी योजना है। इसके बाद अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी यह योजना लागू की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
42 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
9 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
10 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
17 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines