Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली चुनाव को महज 2 दिन बचे हैं। आज यानी सोमवार की साम 5 बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। ऐसे में सभी पार्टियां अपना आखिरी दांव खेलने में लगी हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। तो आइए जानते हैं चुनाव प्रचार रुकने से पहले केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से क्या-कुछ कहा है?
केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में एक के बाद एक गुंडागर्दी हो रही है। सभी इस गुंडागर्दी का सोर्स जानना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों में लोगों पर हमले किए गए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। खुलेआम जनता को धमकी दी जा रही है कि बीजेपी में आ जाओ। खुलेआम मारपीट और हिंसा हो रही है। बगल में पुलिस वाले खड़े होकर देख रहे हैं। पुलिस लाचार और बेसहारा नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की 5 सीटों पर AAP के साथ हो सकता है ‘खेला’! BJP के उम्मीदवार दे चुके जबरदस्त टक्कर
7 पत्रकारों पर हुए हमले
केजरीवाल ने कहा कि कल पहली बार किसी चुनाव के दौरान पत्रकारों पर खुलेआम हमले किए गए। कल दिल्ली में 7 पत्रकारों पर हमले हुए। एक का सिर फोड़ दिया। सारी रात उन्हें थाने में गिरफ्तार करके रखा गया। उनके साथ गुंडों ने मारपीट की। यह चुनाव आयोग से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। वो कौन गुंडा है? जिसे देश की सर्वोच्च संस्थाओं का डर नहीं है।
डबल इंजन की सरकार पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमले हो रहे हैं। पिछले 3-4 दिन में AAP की गाड़ियां तोड़ दी गईं। इस बार इनकी गुंडई को हराना है। अगर दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आ गई तो यह सबको कुचल देगी। अगर लोगों को इस तरह से डराया और धमकाया जाएगा, तो जीतने के बाद क्या है।
दिल्ली के पास 2 विकल्प
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के पास 2 विकल्प हैं। एक तरफ शरीफों की पार्टी है और दूसरी तरफ खुलेआम गुंडागर्दी है। एक तरफ वोट देने से 25,000 रुपए महीने का फायदा है और दूसरी तरफ टोटल गुंडागर्दी है। इनके कई कैंडिडेट्स अपने क्षेत्र के माफिया हैं। अगर उन्हें वोट दिया तो दिल्ली का क्या हाल होगा?
चुनाव आयोग पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया है। इससे चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। CEC राजीव कुमार इस महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद उन्हें कौन सी पोस्ट ऑफर की गई है? राष्ट्रपति की या कुछ और? मैं राजीव कुमार जी से दोनों हाथ जोड़कर गुजारिश करता हूं कि पद का लालच छोड़ दें। अपने करियर के आखिर में देश के लोकतंत्र को दांव पर न लगाएं।
यह भी पढ़ें- ‘शिकायत मिलती तो लेते एक्शन’, केजरीवाल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 hr agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
4 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
6 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
8 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
10 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines