'रमेश बिधूड़ी बताएं- बतौर सांसद दिल्ली के लिए क्या काम किया?', अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना

Arvind Kejriwal Press Conference : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल।

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Press Conference : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को अपना सीएम चेहरा बनाने का निर्णय लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव नजदीक आ गया है। सीएम फेस पर आम आदमी पार्टी का निर्णय जगजाहिर है। पार्टी ने सीएम फेस के लिए मेरे नाम (अरविंद केजरीवाल) पर निर्णय लिया है। बीजेपी सीईसी की शुक्रवार को बैठक हुई थी। सूत्रों से पता चला है कि इस मीटिंग में दिल्ली के सीएम पद के लिए बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी एक-दो दिन में नाम का औपाचारिक ऐलान कर देगी।

विज्ञापन

केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी से पूछे सवाल

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की ओर से रमेश बिधूड़ी से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी बताएं कि उन्होंने बतौर सांसद 10 साल में दिल्लीवासियों के लिए क्या-क्या काम किया? उनका दिल्ली के लिए क्या विजन है? वे दिल्ली के लिए और क्या-क्या काम करेंगे। जब उनके नाम का औपचारिक रूप से ऐलान जाए तो एक दिन आप-बीजेपी के सीएम उम्मीदवारों के बीच सावर्जनिक रूप से डिबेट होना चाहिए।

विज्ञापन

आखिर ये लोग कौन हैं? : पूर्व सीएम

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी में कई लोग आप को चाहने वाले हैं, वहीं से ये जानकारी मिली है। गाली गलौज पार्टी के कई कैबिनेट मंत्री और सांसदों के घरों से 20 से 40 नए वोट बनाने के लिए आवेदन किए गए हैं। एक छोटी से झुग्गी और दुकानों से 40 वोट बनाने की अर्जियां आई हैं। आखिर ये लोग कौन हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ