केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थरबाजी, प्रवेश वर्मा बोले- 'बीजेपी कार्यकर्ताओं को रौंदा'

Delhi Assembly Elections 2025: इस पूरे मामले में बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर आप पर पलटवार किया है। उनका दावा है कि सीएम काफिले की कार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चढ़ा दी गई। जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

Arvind Kejriwal

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लगी हैं। इसी बीच नई दिल्ली विधानसभा से आप प्रत्याशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना की वीडियो वायरल हो रही है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में सीएम का काफिला सड़क पर जाते हुए दिख रहा है। इस दौरान सड़क पर कुछ लोग उन्हें काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करते हैं। पुलिसकर्मी उन लोगों को सड़क से हटाते हैं, अभी सीएम की काले रंग की कार आगे बढ़ ही रही थी कि उसके ऊपर पीछे से एक बड़ा सा पत्थर आकर लगता है।

विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर लगाया आरोप

वीडियो में इसके बाद सीएम का काफिला आगे बढ़ जाता है। इस पूरे घटनाक्रम पर आप कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी अपनी हार से बौखला गई है, इसी लिए केजरीवाल पर हमला करवा रही है।

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने किया ये दावा

वहीं, इस पूरे मामले में बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर आप पर पलटवार किया है। उनका दावा है कि सीएम काफिले की कार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चढ़ा दी गई। जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। उनका आगे ये भी दावा है कि घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल लेकर जाया गया है। नई दिल्ली विधानसभा में लोग बीजेपी को जीता रहे हैं, जिससे आप इस तरह की साजिश रच रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ