Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Timeline: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले (Delhi Excise Policy) में बीते दिन गिरफ्तार हो गए। आज धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश किया जाएगा। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होने की संभावना है। गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज देशभर में भाजपा मुख्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है।
केजरीवाल की रात ED ऑफिस में बीती
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम बीती शाम अरेस्ट वारंट लेकर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार किया और अपने साथ ED दफ्तर ले गई। वहां केजरीवाल का मेडिकल कराया गया। उनकी रात ED ऑफिस में ही बीती। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए ED ने करीब 9 समन भेजे थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने ED के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दोनों कोर्ट ने केजरीवाल को झटका दिया। आइए जानते हैं कि पिछले 24 घंटे में हाईकोर्ट में सुनवाई से लेकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ED ने समन भेजकर केजरीवाल को बुलाया, लेकिन 9 समन देने पर भी वे पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने ED के समन को अवैध बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने यह सुनिश्चित करने की मांग की कि अगर वे ED के सामने पेश हुए तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गुरुवार को हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की और केजरीवाल को झटका दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि जब आप पेश होंगे, तभी पता चलेगा कि आपको समन क्यों भेजे गए हैं? बतौर गवाह बुलाया गया है या बतौर आरोपी, जाएंगे तभी तो मामला सामने आएगा।
10वां समन देने पहुंची ED टीम
दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से पूछा कि वे सबूत दिखाएं, जिनके आधार पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा है। ED ने सबूत दिखाए और इसके बाद जज ने केजरीवाल को झटका दिया। हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद गुरुवार शाम ED की टीम केजरीवाल के घर 10वां समन देने पहुंची। ED टीम के अंदर जाने के बाद माहौल बदल गया। खबरें बाहर आईं कि ED टीम केजरीवाल से पूछताछ कर रही। ED के संयुक्त निदेशक कपिल राज ने उनसे सवाल जवाब किए। समन के साथ ED के पास सर्च वारंट भी था, जिसके तहत अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी भी ली गई।
RAF की तैनाती, CM हाउस की सीलबंदी
ED की टीम जैसे ही केजरीवाल के घर के अंदर गई, बाहर RAF तैनात हो गई। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। माहौल देखते हुए आप के मंत्री, विधायक, विधानसभा स्पीकर, वर्कर केजरीवाल के घर के बाहर जुट गए, लेकिन किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। जैसे-जैसे अंदर से खबरें बाहर आई, आप कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने भाजपा विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोश बढ़ता देखकर पुलिस ने आप वर्करों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। केजरीवाल के घर को आगे और पीछे से सील कर दिया गया। दोनों गेटों पर पुलिस और RAF की टुकड़ी तैनात की गई।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी
2 घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल के घर से खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ED की टीम ने उनका फोन जब्त किया। PMLA की धारा 50 के तहत उनके बयान दर्ज किए। केजरीवाल ने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। उनके परिजनों के फोन भी जब्त किए गए थे। कड़ी सुरक्षा में ED की टीम पीछे के गेट से केजरीवाल को लेकर ED ऑफिस के लिए निकली।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines