Arvind Kejriwal Rouse Avenue Court Hearing: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद केजरीवाल को अदालत से फिर झटका लगा है। वकील से मिलने की याचिका पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की मांग मानने से इनकार कर दिया है।
केजरीवाल की याचिका में यह मांग की गई थी
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने 5 दिन तक वकील से मिलने का समय मांगा था। केजरीवाल का कहना था कि पूरे देश में उनके खिलाफ 30 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इन मामलों पर वकील से बात करने के लिए केजरीवाल ने 5 दिन के समय की मांग की थी।
कोर्ट ने किया इनकार
केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को सिरे से खारिज कर दिया है। कोर्ट ने वकील से मिलने के लिए केजरीवाल को महज 2 दिन का समय दिया है, मगर केजरीवाल का कहना है कि 2 दिन उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं। इससे उन्हें केस को समझने में दिक्कत होगी। इसलिए उन्हें कम से कम 5 दिन का समय चाहिए।
ED ने जताया विरोध
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केजरीवाल की इस मांग पर विरोध दर्ज किया है। ईडी के अनुसार, वकील से मिलने का समय मांगने के बहाने केजरीवाल जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाना चाहते हैं, लेकिन जेल में मौजूद किसी भी शख्स को स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए। जेल मैन्युअल में भी 5 दिन मिलने का प्रवाधान नहीं है।
क्या कहता है जेल मैन्युअल?
जेल मैन्युअल के हिसाब से जेल में बंद कैदी 10 लोगों से मिल सकता है। ऐसे में सीएम केजरीवाल ने 8 लोगों का नाम पहले ही बता दिया है। इस लिस्ट में सुनीता केजरीवाल (पत्नी), पुलकित केजरीवाल (बेटा), हर्षिता केजरीवाल (बेटी), संदीप केजरीवाल (राज्यसभा सांसद), निजी सचिव विभव कुमार, एक दोस्त, भगवंत मान और संजय सिंह का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
3 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
6 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
6 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
20 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines