---विज्ञापन---

चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों? कोर्ट के ED से 5 ‘सुप्रीम’ सवाल

Arvind Kejriwal Petition against arrest in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल पूछे हैं। अब जांच एजेंसी मामले की अगली सुनवाई पर इस सभी सवालों पर अपना पक्ष रखेगी। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Supreme Court (प्रभाकर मिश्रा): अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने संबंधी याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने ईडी से इस बारे में कई सवाल पूछे। अदालत ने जांच एजेंसी से पूछा कि आम चुनाव से पहले ही सीएम की गिरफ्तारी क्यों हुई? कोर्ट ने सवाल उठाया कि जांच और गिरफ्तारी में इतना लंबा अंतराल क्यों था? अब 1 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी, जिसमें ईडी इन सवालों का जवाब देगी।

---विज्ञापन---

21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार

शीर्ष अदालत ने मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि जीवन और स्वतंत्रता महत्वपूर्ण मुद्दा है। बता दें 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उन पर दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस गिरफ्तारी के खिलाफ ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूछे ये सवाल

  • आम चुनावों से पहले ही गिरफ्तारी क्यों की गई?
  • क्या न्यायिक कार्यवाही के बिना आपराधिक कार्यवाही शुरू कर सकते हैं?
  • इस मामले में अब तक कुर्की की कोई कार्यवाही नहीं हुई है और यदि हुई है तो दिखाएं कि मामले में केजरीवाल कैसे शामिल हैं?
  • ये केस मनीष सिसोदिया मामले से अलग कैसे है?
  • इस मामले में धारा 19 की सीमा, जो अभियोजन पर जिम्मेदारी डालती है, न कि आरोपी पर, इसकी व्याख्या करें?

ये भी पढ़ें: AAP को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने की मनीष सिसोदिया की याचिका खारिज

---विज्ञापन---

अगली सुनवाई पर ईडी रखेगी अपना पक्ष

गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। आज केजरीवाल के वकील सिंघवी ने सीएम के मामले को संजय सिंह के जैसा बताया है, ऐसे में उन्हें राहत देने की मांग की है।

First published on: Apr 30, 2024 05:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola