---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘कानून व्यवस्था हमारे पास होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती’, आरके पुरम डबल मर्डर केस पर बोले केजरीवाल

RK Puram Double Murder: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह दोहरे हत्याकांड की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि डबल मर्डर केस से पहले भी राष्ट्रीय राजधानी में कई वारदातों को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। अब यहां के […]

---विज्ञापन---

RK Puram Double Murder: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह दोहरे हत्याकांड की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि डबल मर्डर केस से पहले भी राष्ट्रीय राजधानी में कई वारदातों को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। अब यहां के लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी संवेदनाएं दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की जगह आप सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती। बता दें कि दिल्ली के आरके में अज्ञात शूटरों ने आज सुबह गोली मारकर दो महिलाओं की हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

सुबह 4:40 बजे हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी के मुताबिक पुलिस को सुबह 4:40 बजे आरके पुरम थाने में फोन आया था कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने फोन करने वाली की बहनों को गोली मार दी है।

---विज्ञापन---

कॉल का जवाब देते हुए, एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां यह पाया गया कि दो महिलाओं पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई थी और उन्हें एसजे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शूटर पीड़िता के भाई की तलाश कर रहे थे और गोली मारने के पीछे का कारण पैसों के लेन-देन का मामला लग रहा है, हालांकि, सटीक कारण का पता लंबी जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2023 12:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola