Arvind Kejriwal On Exit Polls: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली एमसीडी के एग्जिट पोल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का आभार जताया है। साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर को लेकर अपना दावा किया है।
बता दें कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए रविवार को सभी 250 वार्डों में निकाय चुनाव हुए थे। फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक निकायों पर भाजपा का शासन है। इस साल की शुरुआत में तीनों निगमों का एकीकरण कर दिया गया था।
दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर क्या कहता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि AAP एमसीडी चुनाव में प्रचंड सीटें हासिल करेगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मैं कल नतीजे देख रहा था। लोगों ने एक बार फिर आप पर भरोसा जताया है।” बता दें कि एमसीडी के नतीजे बुधवार को घोषित किए जाएंगे।
Bharat Jodo Yatra: हर दिन नए रंग में राहुल गांधी, बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया फ्लाइंग किस
केजरीवाल ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि एग्जिट पोल की तरह ही दिल्ली एमसीडी के नतीजे आएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने गुजरात एग्जिट पोल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गुजरात की राजनीति में फ्रेम में आ गई है। उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा का गढ़ है और ऐसे में कोई राजनीतिक पार्टी पहली बार में 15-20 फीसदी वोट शेयर का दावा कर सकती है, तो यह बड़ी बात है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को उसके उम्मीद के मुताबिक सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए भी ऐसी ही भविष्यवाणी सामने आई है। इस साल की शुरुआत में पंजाब में शानदार जीत हासिल करने के बाद से ही आम आदमी पार्टी अपने विस्तार में जुटी है। बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के वोटों की गिनती गुरुवार को होगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 लागू, एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से लगाई पाबंदी
13 mins agoदिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद SEM कोर्ट पहुंचे सौरव और आशुतोष रांका
33 mins ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
2 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
2 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
3 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
5 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
5 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
6 hrs agoदिल्ली में मौसम ने ली करवट, सुबह दिखा हल्का कोहरा और धुंध; AQI भी बढ़ने लगा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines