---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Kejriwal Networth: 10 साल में केजरीवाल की कमाई कितनी बढ़ी या घटी? आंकड़े चौंकाने वाले

Arvind Kejriwal Networth: अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया था, जिसके अनुसार वे करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। हलफनामे में उनकी और पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रॉपर्टी का अलग-अलग ब्योरा है। आइए जानते हैं कि हलफनामे के आंकड़े क्या कहते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Arvind Kejriwal Networth: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने भाजपा के परवेश वर्मा ने हराया है और यह हार-जीत काफी सुर्खियों में है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद बहुत पहले छोड़ दिया था और अब वे विधायक भी नहीं रहे। पिछले एक साल में 6 महीने उन्होंने जेल में बिताए, जिसका नुकसान उन्हें चुनाव में उठाना पड़ा, क्योंकि उनकी हार का एक कारण शराब घोटाले को बताया जा रहा है।

चुनावी माहौल और सियासी सरगर्मियों के बीच अरविंद केजरीवाल की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी भी काफी सुर्खियों में रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया, जो काफी चौंकाने वाला है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 साल की अपनी इनकम की जानकारी दी है, जिसे देखकर चुनाव आयोग के अधिकारी भी चौंक गए।

---खबर नीचे जारी है---

राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल इंडियन रेवेन्यू सर्विस में अफसर थे। उन्होंने IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। IRS अफसर रहते हुए उनकी सरकारी तनख्वाह आती थी और कुछ भत्ते मिलते थे। राजनीति में आने के बाद उनकी इनकम को लेकर चुनावी हलफनामे के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि हलफनामे के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की प्रॉपर्टी और नेटवर्थ कितनी है?

अरविंद केजरीवाल की प्रॉपर्टी के आंकड़े

---खबर नीचे जारी है---

केजरीवाल दंपति की प्रॉपर्टी का लेखा-जोखा

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग को 15 जनवरी को हलफनामा दिया था। इस हलफनामे के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के परिवार की कुल प्रॉपर्टी 4.23 करोड़ है। इसमें उनकी निजी संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये है। चल संपत्ति 3.46 लाख और अचल संपत्ति 1.70 करोड़ रुपये दिखाई गई। केजरीवाल के पास 50000 रुपये कैश है। बैंक खातों में 2.96 लाख रुपये जमा हैं। उनके नाम पर कोई घर और कार नहीं है, लेकिन उनके नाम गाजियाबाद के इंदिरा पुरम में नॉन-एग्रीकल्चरल लैंड हैं, जिसकी मार्केट वैल्यू 1.7 करोड़ रुपये है।

साल 2015 में उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी 2.1 करोड़ बताई थी। साल 2020 में यह 3.43 करोड़ दिखाई गई। 5 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद उनकी प्रॉपर्टी में 1.30 करोड़ की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद अब कुल प्रॉपर्टी 4.23 करोड़ है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रॉपर्टी 1 करोड़ दिखाई गई है। सुनीता की अचल संपत्ति 1.5 करोड़ है और उनके पास 42000 रुपये कैश है। सुनीता के नाम पर बोलेनो कार है और उनके नाम पर गुरुग्राम में 1.5 करोड़ का मकान है।

---खबर नीचे जारी है---

अरविंद केजरीवाल की प्रॉपर्टी के आंकड़े

केजरीवाल की वार्षिक आय में गिरावट आई

हलफनामे के अनुसार, साल 2019-20 में केजरीवाल की वार्षिक आय 1.57 लाख थी, जो साल 2023-24 में बढ़कर 7.2 लाख हो गई। 2019-20 में सुनीता केजरीवाल की वार्षिक आय 10.4 लाख थी, जा साल 2023-24 में यह 14.1 लाख हो गई। साल 2020-21 में अरविंद केजरीवाल की वार्षिक आया 44.9 लाख रुपये थी। सुनीता केजरीवाल के पास 25 लाख का सोना-चांदी है। इसमें 320 ग्राम सोना और 92000 रुपये की 1 किलो चांदी शामिल है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 10, 2025 02:05 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola