Atishi Marlena High Voltage Drama: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड दिए जाने से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, नेताओं और वर्करों में काफी आक्रोश है। वहीं दिल्ली पुलिस भी आप सदस्यों पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला, जब मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली पुलिस वालों पर भड़क गईं। उन्होंने और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीच सड़क काफी हंगामा किया। करीब एक घंटा हाई वोल्टेज ड्रामा चला। आप नेता बीच सड़क लेट गए और उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि हमें गोली मार दो। अरविंद केजरीवाल तो जेल भेज दिए।
आप दफ्तर तक जाने से रोका पुलिस ने
बता दें कि जब से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है, तब से दिल्ली पुलिस ने भीआप सदस्यों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी का दफ्तर सील कर रखा है। किसी को भी दफ्तर तक जाने नहीं दिया जा रहा। दफ्तर तक जाने के सभी रास्ते बंद कर रखे हैं। आप के मंत्री और विधायक इससे और ज्यादा भड़क गए हैं।
मंत्री आतिशी मार्लेना आज दोपहर को दिल्ली के शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने के बाद वापस लौट रही थीं। वे दफ्तर जाने के लिए निकलीं। उनके साथ कार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और अन्य विधायक थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर मंत्री आतिशी भड़क गईं। वे अपनी कार से उतरीं और पुलिस अधिकारी को कार में बैठने को कहा।
पुलिस अधिकारी ने मंत्री आतिशी मार्लेना को यह पूछते हुए रोका था कि आप कहां जा रही हैं? इसके जवाब में आतिशी ने कहा कि हम घर जा रहे हैं, लेकिन आप लोग जाने नहीं दे रहे। यकीं नहीं आता तो आइए हमारे साथ हमारी गाड़ी में चलिए, पता चल जाएगा कि कहां जा रहे हैं? आतिशी ने कहा कि हम दफ्तर नहीं अपने घर जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
11 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
8 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
9 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
17 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines