Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप दौर चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात की और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर बड़ा आरोप लगाया।
केजरीवाल ने क्या लगाया आरोप?
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से लिखित शिकायत की। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के घर तुरंत रेड की जाए, क्योंकि वे महिलाओं को खुलेआम 1100 रुपये बांट रहे हैं। प्रवेश वर्मा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही वे नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि DEO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और ट्रांसफर किया जाए।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में कितनी सीटों पर निर्णायक हैं जाट? केजरीवाल के OBC कार्ड खेलने के पीछे की रणनीति
प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाए : पूर्व CM
मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में वोट रद्द करने के लिए 5,500 अर्जियां आईं। ये आवेदन फर्जी हैं। जब अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जिन लोगों के नाम पर वोट रद्द करने के आवेदन दिए गए थे, उन्हें बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि उनके नाम पर फर्जी आवेदन दिए गए हैं। बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है। पिछले 15 दिनों में नए वोट के लिए 13,000 आवेदन आए हैं। दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं। नई दिल्ली क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जॉब कैंप लगा रहे हैं, खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। ये चीजें चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ हैं। प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारकर पता लगाया जाना चाहिए कि उनके घर में कितना पैसा है।
आज जाटों की आई याद : प्रवेश वर्मा
अरविंद केजरीवाल की जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग पर नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी। आज उन्हें जाटों की याद आई। अगर उन्होंने जाटों के लिए कुछ किया होता तो उन्हें चुनाव से 25 दिन पहले जाटों की याद नहीं आती।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के जाटों को OBC लिस्ट में करें शामिल…Arvind Kejriwal ने PM Modi को लिखी चिट्ठी
बीजेपी उम्मीदवार ने केजरीवाल पर साधा निशाना
प्रवेश वर्मा ने कहा कि ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो कहते थे कि दिल्ली के गांवों में लोगों से बदबू आती है। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने दिल्ली के एक भी गांव के लोगों को अपने शीश महल में घुसने नहीं दिया। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो आज तक किसी भी मुद्दे पर किसी गांव में नहीं गए। आज उन्हें लगा कि पूरी दिल्ली का ग्रामीण क्षेत्र आप के खिलाफ वोट कर रहा है- ग्रामीण दिल्ली में सिर्फ जाट ही नहीं बल्कि गुज्जर, यादव, त्यागी और राजपूत भी शामिल हैं, ये सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि आप की सरकार को उखाड़ फेंकना है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
6 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
15 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
22 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
22 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
23 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines