हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केजरीवाल के इस्तीफे की INSIDE STORY, राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ाएंगे AAP नेता, ये है प्लान

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल की कोशिश आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर खड़ा करने की है। इसके लिए केजरीवाल अन्य राज्यों पर भी फोकस करेंगे और सिसोदिया के साथ जल्द ही दिल्ली में यात्रा करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का सीएम पद आतिशी मार्लेना को सौंप दिया है।

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहने वाले हैं। केजरीवाल जल्द ही हरियाणा में पार्टी के लिए प्रचार की कमान संभाले नजर आ सकते हैं। पार्टी की कोशिश हरियाणा में डोर टू डोर कैंपेन करके विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की है। केजरीवाल की कोशिश हरियाणा विधानसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में अपने ‘आप’ को मजबूत करने की है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी हरियाणा के साथ महाराष्ट्र और झारखंड की राजनीति में भी उतरेगी। आम आदमी पार्टी के काडर को एक्टिव करने के लिए केजरीवाल जल्द ही इन राज्यों का भी दौरा करेंगे। केजरीवाल की कोशिश AAP को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ एक विकल्प के तौर पर खड़ा करने की है। केजरीवाल की इस रणनीति से कई पार्टियों की नींद हराम हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में AAP की ‘आतिशी’ पारी के मायने, 30 सीटों पर ‘खेला’ करेगा ये मास्टरस्ट्रोक

विज्ञापन

हरियाणा में नहीं हुआ गठबंधन

गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और अन्य राज्यों में केजरीवाल के एक्टिव होने से विपक्षी पार्टियों की टेंशन बढ़ेगी। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के मुद्दे पर बात करने को कहा था, इसके लिए कमेटी का गठन किया गया और दोनों पार्टियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। हालांकि कांग्रेस आम आदमी पार्टी को चार सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी, जबकि आम आदमी पार्टी कुछ और सीटों पर लड़ने की जिद पर अड़ी थी।

विज्ञापन

नतीजा ये हुआ कि दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हुआ। वहीं झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का गठबंधन है, जबकि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी है। दोनों राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की बड़ी पार्टी है। अगर थोड़ा दूर का देखें तो गुजरात और गोवा में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हो सकती हैं। ऐसे में देखना होगा कि केजरीवाल के  राष्ट्रीय स्तर पर एक्टिव होने पर इंडिया गठबंधन क्या रेस्पांस देता है।

गुजरात की कहानी दोहराने की कोशिश

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार है। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 प्रतिशत वोट हासिल किया और पांच सीटें हासिल कीं। पार्टी की कोशिश गुजरात की कहानी महाराष्ट्र और झारखंड में भी दोहराने की है।

ये भी पढ़ेंः शपथ से पहले ही आतिशी पर हमले शुरू, AAP और स्वाति मालीवाल में जुबानी जंग

विज्ञापन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि कांग्रेस के साथ पार्टी का गठबंधन नहीं हो पाया था। अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान ही केजरीवाल दिल्ली में भी सक्रिय रहेंगे और मनीष सिसोदिया के साथ पदयात्रा करते लोगों से समर्थन मांगेंगे।

दिल्ली में जल्द होगी रैली

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जल्द ही दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी और इसके बाद आम आदमी पार्टी जमीन पर एक्टिव होगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली एक बार फिर पुराने केजरीवाल को देखेगी। दिल्ली की गली-गली में आम आदमी पार्टी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी और इस कैंपेन में अरविंद केजरीवाल स्टार कैंपेनर होंगे।

आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल से बाहर निकलने के बाद से ही दिल्ली में पदयात्रा कर रहे हैं। सिसोदिया इन यात्राओं में लोगों को जेल में काटे 17 महीने की कहानी सुना रहे हैं। सिसोदिया के साथ जल्द ही केजरीवाल भी दिल्ली की सड़कों पर कैंपेन करते दिखेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola