Arvind Kejriwal Letter to PM Modi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी की सियासत गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। केजरीवाल का कहना है कि जाट समुदाय को बीजेपी ने धोखा दिया है। दिल्ली के जाट समुदायों को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए।
पीएम मोदी ने किया था वादा- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार पिछले 10 साल से जाट समाज को OBC आरक्षण के नाम पर धोखा दे रही है। आपने 2015 में जाट समाज के नेताओं को घर बुलाकर वादा किया था कि दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Elections में JDU ने BJP से मांगी कितनी सीटें? नीतीश की पार्टी का पिछला प्रदर्शन कैसा?
केजरीवाल ने पूछा सवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी ने 2019 में जाट समाज को केंद्र की OBC लिस्ट में लाने का वादा किया था। राजस्थान के जाट समाज से आने वाले छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय में आरक्षण मिलता है। तो यह आरक्षण दिल्ली के जाट समाज को क्यों नहीं दिया जाता?
वादा पूरा करे केंद्र सरकार- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्र की OBC लिस्ट में न होने के कारण दिल्ली के जाट समाज से आने वाले हजारों बच्चों को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिल पाता है। दिल्ली सरकार ने उन्हें पहले से OBC लिस्ट में शामिल कर रखा है। हालांकि दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है और वो केंद्र के संस्थानों का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि उन्हें केंद्र की OBC आरक्षण की सूची में शामिल किया जाए।
दिल्ली में कब है चुनाव?
बता दें कि आगामी 22 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे, जिसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें- संदीप दीक्षित ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज को दिखाए कड़े तेवर, दी AAP में जाने की सलाह
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
56 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
16 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
23 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
23 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines