Photos: अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, रिबन कटाई से वरमाला तक

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सगाई से लेकर वरमाला और डांस तक की सभी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Arvind Kejriwal Daughter Pics Viral

Arvind Kejriwal Daughter Pics Viral

Arvind Kejriwal Daughter Pics Viral: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी संभव जैन के साथ सम्पन्न हो गई है। हर्षिता की सगाई 17 अप्रैल को हुई और 18 अप्रैल को शादी हुई जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। अब 20 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। सोशल मीडिया पर हर्षिता और संभव की शादी की फोटो वायरल हो गई हैं। अरविंद केजरीवाल की भी डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

सगाई की फोटो

ये फोटो हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की सगाई का है जिसमें अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की लाडली ने लाइट पिंक गाउन पहना हुआ है। परफेक्ट मेकअप के साथ वो बहुत ही अच्छी लग रही हैं। संभव जैन ने कोट-पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

विज्ञापन

Harshita Kejriwal wedding

विज्ञापन

रिबन कटाई का फोटो

इस फोटो में संभव जैन रिबन कटाई की रस्म पूरी कर रहे हैं। संभव के साथ उनके परिवार वाले और दोस्त खड़े हैं। संभव जैन और हर्षिता ने एक ही कॉलेज के IIT की है, और वहीं से उनकी दोस्ती हुई थी जो अब शादी में बदल गई है।

Harshita Kejriwal wedding

विज्ञापन

जयमाला की फोटो

ये फोटो संभव और हर्षिता की जयमाला की है। फोटो में आप देख सकते हैं कि दोनों कितने खुश नजर आ रहे हैं। स्टेज पर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

Harshita Kejriwal wedding

विज्ञापन

जयमाला के बाद की फोटो

हर्षिता और संभव की ये फोटो जयमाला के बाद की है। रेड लहंगे में दुल्हन और ऑफ व्हाइट शेरवानी में संभव जैन हाथ जोड़कर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि संभव और हर्षिता की चट मंगनी और पट विवाह ने सभी को हैरान कर दिया।

Harshita Kejriwal wedding

विज्ञापन

दामाद संग केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल इस फोटो में अपने दामाद संभव जैन के साथ नजर आ रहे हैं। ससुर-दामाद की ट्युनिंग अच्छी है। फोटो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नजर आ रहे हैं जो केजरीवाल के अच्छे दोस्त हैं। वहीं एक्स सीएम ने अपने बेटे के साथ ड्रेस ट्युनिंग की हुई है।

Harshita Kejriwal wedding

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का डांस वीडियो वायरल

बेटी की शादी में अरविंद केजरीवाल काफी खुश नजर आ रहे हैं। अरविंद अपनी बेटी हर्षिता के साथ डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिता और बेटी की परफॉरमेंस को देख लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ