हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या केजरीवाल सरकार होगी बर्खास्त? साबित करना होगा इन 5 में से एक कारण

BJP demands dismissal of AAP govt: किसी राज्य सरकार को तब बर्खास्त किया जा सकता है जब वह संविधान के नियमों का पालन नहीं कर रही है। इसके अलावा ये तब संभव है जब राज्य में चल रही गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई हो।

विज्ञापन

BJP demands dismissal of AAP govt: क्या दिल्ली में केजरीवाल सरकार बर्खास्त होगी? BJP विधायकों द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखने और राष्ट्रपति द्वारा इस लेटर को गृहमंत्रालय के पास भेजने से यह मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, नियमों की बात करें तो यह इतना आसान नहीं है। किसी सरकार को बर्खास्त करने के लिए कानून में कई दांव पेंच हैं।

आर्टिकल 355 और 356 में इस बारे में हैं स्पष्ट नियम

दरअसल, भारतीय संविधान के आर्टिकल 355 और 356 में इस बारे में स्पष्ट बताया गया है। कानून कहता है कि केंद्र सरकार ऐसा तभी कर सकती है कि जब राज्य पर कोई आक्रमण कर दे। किसी राज्य में ऐसा तभी किया जा सकता है जब वहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई हो और आंतरिक अशांति फैली हो।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अब घर बैठे होगा इलाज! टेली-मेडिसिन सेवाएं हुईं शुरू, ऐसे करें आवेदन

राज्य का विभाजन हो गया हो तब लागू होता है राष्ट्रपति शासन

आर्टिकल 356 कहता है कि किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन तब लगाया जा सकता है जब राज्य की विधानसभा में कोई दल अपना बहुमत साबित न कर पाया हो। वहीं, जब अन्य दल के पास भी सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत न हो। इसके अलावा किसी भी राज्य में तब राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है जब राज्य का विभाजन हो गया हो।

विज्ञापन

राज्य सरकार न कर रही हो नियमों का पालन

किसी राज्य सरकार को तब बर्खास्त किया जा सकता है जब वह संविधान के नियमों का पालन नहीं कर रही है। इसके अलावा ये तब संभव है जब राज्य में चल रही गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई हो। राज्य में बाढ़, महामारी या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा के चलते विधानसभा नहीं होने पर राज्य सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है।

30 अगस्त को राष्ट्रपति से मिले थे बीजेपी विधायक

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे भाजपा विधायकों के साथ 30 अगस्त को राष्ट्रपति से मिले थे। उनका कहना था कि उन्होंने एक ज्ञापन देकर राष्ट्रपति को दिल्ली की वास्तविकता से अवगत कराया है। इस ज्ञापन में बताया गया था कि दिल्ली में शासन-प्रशासन ठप है, कैसे सड़कों, नालियों की हालत खराब है। दिल्ली में 5 महीने से सत्र नहीं चला है, मुख्यमंत्री जेल में हैं, संविधान का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। ज्ञापन में आगे कहा गया था कि इस सरकार में दिन-प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, 2 करोड़ लोगों का भविष्य अंधकार में है। बीजेपी विधायकों ने राष्ट्रपति से केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने का अनुरोध किया है। बता दें राष्ट्रपति ने इस ज्ञापन को उचित कार्रवाई के लिए गृह सचिव के पास भेजा दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार की बड़ी सफलता! अब रिसर्च ग्रांट पर नहीं लिए जाएंगा GST बिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola