LG के आरोपों पर दिल्ली सरकार का पलटवार

Delhi Government Vs LG : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को लेकर एक पत्र जारी किया, जिस पर दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को जवाब दिया है।

CM Arvind Kejriwal and LG VK Saxena

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच तनातनी।

Delhi Government Vs LG : दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच तनातनी चल रही है। एलजी के आरोपों पर दिल्ली सरकार ने पलटवार किया है। केजरीवाल सरकार ने कहा कि षड्यंत्र के तहत दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों समेत अन्य जरूरी सामग्री की कमी बनाई जा रही है। इसके लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ एलजी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी तरफदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

गरीबों के इलाज और दवाओं पर राजनीति कर रहे LG

विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक पत्र लिखा। एलजी दफ्तर ने इस पत्र में फरिश्ते स्कीम और शराब नीति का जिक्र करते हुए दिल्ली की आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि एलजी गरीबों के इलाज और उनकी दवाइयों पर राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन

षड्यंत्र के तहत दवा की बनाई जा रही है कमी  

AAP सरकार ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में षड्यंत्र के तहत दवाओं की कमी बनाई जा रही है। दवा की कमी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उपराज्यपाल कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं करना चाहते हैं। एलजी ऐसे अफसरों की तरफदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

जानें एलजी ने क्या लगाया आरोप

विज्ञापन

आपको बता दें कि एलजी ने पत्र के जरिए बताया कि कई मामलों में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार भ्रामक जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा कि जीएनसीटीडी की ओर से उठाए गए भ्रामक कदम और घृणित मुकदमेबाजी से सरकारी खजानों और अफसरों के समय की बर्बादी हो रही है। साथ ही अदालतों पर फालतू केसों का बोझ डाला जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ