हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'निष्पक्ष जांच हो...न्याय मिलना चाहिए...' स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में केजरीवाल का बड़ा बयान

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस मामले में दो पहलू है। दोनों को सुना जाना चाहिए।

विज्ञापन
स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

Arvind Kejriwal First Reaction on Swati Maliwal Assault Case: आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उनको न्याय मिलना चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा कि मामला विचाराधीन है उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि इस मामले में दो पहलू हैं। पुलिस को दोनों पक्षों की सुनने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। वहीं स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर किसी पर उन्हें बदनाम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

केजरीवाल के बयान पर सांसद ने उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेरे कंप्लेंट फाइल करते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे बीजेपी का एजेंट बुलाया गया, मेरा चरित्र हरण कराया गया, काट पीट के वीडियो लीक की गई, आरोपी के साथ घूमे, उसको क्राइम सीन पे दोबारा आने दिया और सबूत से छेड़ छाड़ करी गई, आरोपी के लिये ख़ुद सड़क पे उतर गये और अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए। इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी। मैं इसे नहीं मानती। कथनी और करनी एक समान होनी चाहिये।

मेरे बूढ़े-बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी दिल्ली पुलिस

इस बीच सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी। बता दें कि मारपीट मामले में पुलिस मंगलवार को बिभव कुमार को लेकर डेटा को जब्त कराने मुंबई ले गई। जिसे उन्होंने फाॅर्मेट कर दिया था। पुलिस को शक है कि गिरफतारी से पहले उन्होंने फोन के डेटा को किसी लैपटाॅप में ट्रांसफर करने के बाद फाॅर्मेट कर दिया था। बता दें कि बिभव कुमार की पुलिस हिरासत गुरुवार को खत्म हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें