Arvind Kejriwal First Guarantee for Auto Drivers: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने पहली गारंटी के तहत दिल्ली के ऑटो ड्राइवर्स से बड़ा वादा किया है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगर दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो ऑटो ड्राइवर्स के लिए दिल्ली सरकार कई बड़े फैसले लेती नजर आएगी।
पहली गारंटी में क्या-क्या?
दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी सिर्फ और सिर्फ ऑटो ड्राइवर्स के नाम है। इस गारंटी के तहत केजरीवाल ने ऑटोवालों का इंश्योरेंस करवाने की बात कही है। इस इंश्योरेंस के तहत ऑटो ड्राइवर्स को 10 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। इसके अलावा ऑटो ड्राइवर्स की बेटी की शादी में 1 लाख तक की सहायता दी जाएगी। साथ ही ऑटो वालों को वर्दी के लिए साल में दो बार 2500 रुपए भी मिलेंगे। यह पैसे सीधे ऑटो ड्राइवर्स के खाते में जाएंगे। यही नहीं, ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा भी दिल्ली सरकार ही उठाएगी।
यह भी पढ़ें- Delhi Election: दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को ओवैसी ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेगा चुनाव
केजरीवाल की 5 गारंटी
दिल्ली के पूर्व सीएम ने इससे जुड़ा ट्वीट भी शेयर किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दोबारा AAP की सरकार बनने पर सभी ऑटो वाले भाइयों को केजरीवाल सरकार 5 गारंटियां देगी। हम उनके साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।
AAP ने 31 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही AAP ने 31 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। AAP ने पहले 11 प्रत्याशियों की लिस्ट निकाली और बीते दिन 20 सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वहीं अब केजरीवाल की पहली गारंटी भी सामने आ गई है। गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में दिल्ली सरकार का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इससे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- बिहार की ‘महिला रैली’ को लेकर लालू का CM नीतीश पर तंज, आंखें सेंकने जा रहे होंगे…
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
18 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
57 mins agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
7 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
7 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
22 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines